छुरा…..गरियाबंदजिला हॉस्पिटल में भर्ती मरीज की मृत्यु की खबर का जानकारी चलते ही मुलाकात करने पहुंचे छुरा नगर के समाजसेवी व रेडक्रास सोसायटी के संरक्षक सदस्य मनोज पटेल जो गरियाबंद से लगा लगभग दो कि.मी.दूर पारागांव है, जहां आदिवासी परिवारों के दुख दर्द में शामिल हुए मृतक श्री भानुराम ध्रुव के पत्नी श्रीमती पार्वती ध्रुव ने बताया कि गरियाबंद जिला हॉस्पिटल की हालत काफी खराब है वहां के स्टाफ मरीजों के प्रति सजग नही है, परिजनों को बार बार बुलाने का जरूरत पड़ रही है ठीक से मरीजों की देखभाल नहीं हो रही है । नियम यह कहता है कि स्टाफ को मरीज के पास जाना चाहिए,लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। स्व. श्री भानूराम ध्रुव ने अपने पीछे अपनी पत्नी व तीन बेटी कु.जागेश्वरी ध्रुव, कु.अमरिका ध्रुव, कु.टाकेश्वरी ध्रुव को छोड़ कर चले गए। चर्चा के दौरान उनके भतीजा अमृत ध्रुव व ग्रामीण एवं रेखराम ध्रुव आदिवासी युवा प्रभाग सदस्य, विजय कमार, जनक साहू भी मौजुद रहे।मृतक की पत्नी ने कहा कि ऐसी स्थिति न बनी रहे आज जो मेरे साथ हुआ ऐसा किसी दूसरे के साथ ना हो जिसके लिए मैं गरियाबंद जिलाधीश महोदय जी से हाथ जोड़कर विनती करती हूं की जिला हॉस्पिटल गरियाबंद पहुंचकर मरीजों की हालचाल जाने वहा के समस्त स्टाफ को हिदायत दे की मरीजों के प्रति विशेष ध्यान रखें ताकि हॉस्पिटलों मे जो भी मरीज आए तो ऐसी स्थिति न हो, सुधार हो सके।
आदिवासी मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे समाजसेवी मनोज पटेल
