समाज रत्न उत्तम साव का 43 वां पुण्य स्मरण दिवस रविवार को खोपली में मनाया जायेगा

  • छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित साहू समाज के दिग्गज होंगे शामिल

उतई।साहू समाज को संगठित करने वाले साहू समाज के प्रथम अध्यक्ष,आर्युवेदाचार्य,समाज सुधारक समाज रत्न दाऊ उत्तम साव का 43 वां पुण्य स्मरण दिवस 25 सितम्बर रविवार को उनके गृह ग्राम खोपली में तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण व परिक्षेत्रित साहू संघ खोपली के संयुक्त तत्वाधान में बनाया जायेगा।दोपहर 11: 30 बजे से यूट्यूब की लोकप्रिय कलाकार आरू साहू का लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।दोपहर 1 बजे से अतिथि आगमन,उदबोधन व सम्मान का कार्यक्रम होगा।जिसमे समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का तथा सामाजिक क्षेत्र विशेष योगदान देने वालों का सम्मान किया जायेगा।
इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि छत्तीसगढ़ शासन के गृह,जेल,लोक निर्माण ,धर्मस्व,न्यास व पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू,अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल राम साहू ,अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री रमशीला साहू, हस्तशिल्प व माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचन्द साहू,विशेष अतिथि जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नन्दलाल साहू,जिला साहू संघ दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष राजेश साहू कृषि उपज मंडी दुर्ग अध्यक्ष अश्वनी साहू,जिला पंचायत कृषि सभापति योगिता चंद्राकर उतई नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष पुसऊ राम साहू व परिक्षेत्री साहू संघ खोपली अध्यक्ष नन्द कुमार साहू व उत्तम साव के नाती समाज सेवी सुभाष साव है।इस अवसर पर जिला,तहसील,परिक्षेत्र व ग्रामीण के सभी पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकरता व सदस्यगण शामिल रहेंगे।यह जानकारी ग्रामीण साहू समाज के खोपली के अध्यक्ष गुलाब साहू ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *