पाटन–स्वामी भगवान जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट अखरा की बैठक मंगलवार को जगन्नाथ मंदिर परिसर अखरा में मुख्य ट्रस्टी अमरचंद वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया जिसमें प्रमुख रूप से मंदिर के कृषि कार्य के संबंध में कृषि प्रभारी आशाराम वर्मा के द्वारा अब तक के किये गए कृषि खर्च का हिसाब बताया गया और मंदिर के सामने तालाब पार में बन रहे भोजन कक्ष भवन पर आहता निर्माण, मंदिर परिसर में सीसी टीवी कैमरा लगाने एवं विद्युत कनेक्शन सिंगल फेस को थ्री फेस करने प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। ग्राम- फुंडा (खोपली) निवासी जागेश्वर प्रसाद चंद्राकर द्वारा 11000/-रुपये की नगद राशि मन्दिर ट्रस्ट को दान में दिया गया एवं साथ ही प्रतिवर्ष( जीवन पर्यन्त) 11000/-रुपये देने का वचन दान दिया,तथा साथ ही ट्रस्ट के सदस्य श्रीमती भारती वर्मा के द्वारा मंदिर परिसर में सीसी टीवी कैमरा लगवाने हेतु 10000/-रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा की जिस पर ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य न्यासी अमरचंद वर्मा,कोषाध्यक्ष कौशल कुमार आडिल, सचिव एवं मिडिया प्रभारी-केदार कश्यप,छ. ग.मनवा कुर्मी समाज के पदेन सदस्य मेहत्तर राम वर्मा, पुरुषोत्तम आडिल, भानु प्रताप वर्मा,शरद बघेल, आशाराम वर्मा, भुषण वर्मा, वेदनारायण वर्मा, शेखर वर्मा, उमाशंकर वर्मा, लालाराम वर्मा,डॉ. श्याम वर्मा, अभिषेक कश्यप,रूपेंद्र वर्मा, महेंद्र वर्मा,मीना वर्मा, शैल कश्यप, बलदाऊ वर्मा सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी मंदिर ट्रस्ट के सचिव एवं मीडिया प्रभारी केदार कश्यप ने दी
अब होगी भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरा से………
