शिक्षक कला व साहित्य अकादमी शिक्षक व छात्रों के सर्वागीण विकास के लिये बहुआयामी संस्था का गठन को तीन वर्ष पूर्ण होने पर संस्थापक व संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन में “शिकसा स्थापना दिवस समारोह” का आयोजन अनलाइन दिनांक 23 सितंबर को रात 8:00 बजे गूगल मीट पर आयोजित किया गया है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जागेश्वरी मेश्राम छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री व अध्यक्षता अरुण खरे विकास खंड शिक्षा अधिकारी धमधा उपस्थित रहेंगे । इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सास्कृतिक कार्यक्रम गीत,कविता व नृत्य का आयोजन किया गया है । स्थापना दिवस पर प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल,महासचिव जितेन्द्र कुमार रत्नाकर,कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ,संयुक्त सचिव संजय कुमार मैथिल,संगठन मंत्री महेत्तर लाल देवांगन कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान व सभी जिला के अध्यक्ष व महासचिव अपना वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे । शिकसा के संयोजन डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से उपस्थित होने की अपील की है ।
