दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा नगर पंचायत उतई में बुधवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे

उतई ।नगर पंचायत उतई में बुधवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला कलेक्टर दुर्ग पुष्पेंद्र मीणा। जिला कलेक्टर मीणा द्वारा नगर के विकास कार्यों के बारे में नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी,सीएमओ सोहेल कुमार से जानकारी ली जिस पर उनके द्वारा नगर में पालिका बाजार, तालाब सौंदर्यकरण,स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्वीकृति शासन से हो चुकी है जिसे जल्द कराए जाने की बात कही।उसके अलावा नगर में और क्या क्या विकास कार्य किया जा सकता है इस पर जनप्रतिनिधियों से चर्चा किया।जिला कलेक्टर शासकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे जहां स्कूली छात्र छात्राओं से पढ़ाई अच्छे से हो रही की नही,जिस पर बच्चो ने पढ़ाई ठीक से होने की बात कही,कलेक्टर ने लाइब्रेरी देखकर नाखुश नजर आए।इस दौरान जिला पंचायत सी ई ओ अश्वनी देवांगन एस डी एम मुकेश रावटे नायब तहसीलदार सतेन्द्र शुक्ला नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा,पार्षद तोषण साहू प्रहलाद वर्मा राकेश साहू बीरेंद्र गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी,जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *