पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू जी के जन्मदिवस पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता मनाएंगे जन्मदिवस

उतई। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री व दुर्ग ग्रामीण विधानसभा पूर्व विधायक श्रीमति रमशिला साहू जी का जन्मदिवस 22 सितंबर को है जिसे बड़े हर्षोलासपूर्वक मनाने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा भाजपा कार्यकर्ता व जनमानस द्वारा तैयारी जोरशोर से किया गया है ।
22 सितम्बर गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू का जन्मदिवस कार्यकर्ताओ द्वारा अंजोरा भाजपा मण्डल अध्यक्ष गिरीश साहू के नेतृत्व में ग्राम निकुम में सुबह 11 बजे शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरण ,सम्माननीय डाक्टरों का सम्मान व वृक्षारोपण कार्य कर मनाया जावेगा ।
उसके बाद दोपहर 2 बजे उतई भाजपा मण्डल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा के नेतृत्व में ग्राम खोपली में स्वास्थ केंद्र में फल वितरण , डाक्टरो का सम्मान , व वृक्षारोपण कर मिठाई वितरण कर मनाया जावेगा ।
शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू अपने निज निवास 32 बंगला 32/16 भिलाई में सभी से भेट मुलाकात व वृक्षारोपण कर मनाएंगे । फिर शाम 6.30 बजे रिसाली मंडल के आजाद मार्केट में पुरेन्द्र साहू व कार्यकर्ताओ द्वारा कार्यकर्ताओ का सम्मान व केक काटकर जन्मदिवस मनाया जावेगा ।
धनराज साहू द्वारा जानकारी देते कहा कि आदरणीय पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू जी का जन्मदिवस कार्यक्रम कार्यकर्ताओ द्वारा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर जन्मदिवस मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सभी भाजपा कार्यकर्ता व जनमानस सादर आमंत्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *