पाटन— महिला एवँ बाल विकास विभाग अंतर्गत नगर पंचायत के अखरा वार्ड के आगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया जिसके अंतर्गत दो गर्भवती महिला का गोद भराई एवँ दो बच्चों का अन्नप्रासन खीर खिला कर कराया गया पर्यवेक्षक वंदना वर्मा ने बताया कि गोद भराई में गर्भवती को रेडी टू इट से बना हुआ पौष्टिक भोजन परोसा गया जिसमे यह संदेश दिया गया है कि गर्भ में पल रहे बच्चे को ध्यान रखते हुए नियत समय समय पर पौष्टिक भोजन आवश्यक है तभी आने वाला शिशु सुपोषित बना रहे इसी तरह उनके परिवार को भी यह जानकारी घर जाकर दी जा रही है इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय के एनएसएस ने भी इस आयोजन में हिस्सा लेकर जानकारी उपलब्ध कराई प्रभारी पुष्पा मिंज ने भी बच्चो का मुंह मीठा कराया एवं गर्भवती माता की आरती उतारकर शुभकामना दी इसअवसर पर आगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना देवांगन,शिवकुमारी भोई ,सहायिका में गोदावरी बंछोर, हीरा देवांगन के अलावा चन्द्र कला निर्मल, गायत्री यादव, राजेश्वरी वर्मा,नीतु यादव,लोकेश्वरी निर्मल,आकांक्षा देवांगन ,नेहा यादव के अलावा हितग्राही महिला उपस्थित रही ,

