लोकेश्वर सिन्हा
,, गरियाबंद —जिले के दूरस्थ मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत गौरगांव क्षेत्र के ग्रामीण सड़क मार्ग में नक्सलियों ने बीते रात्रि मंगलवार को पेड़ गिरा कर आवागमन अवरुद्ध किया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद यातायात शुरू कराया गया।
अमूमन देखा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात कम रहता है, पेड़ गिराए जाने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, रास्ता क्लियर कराया गया। वही बैनर भी पुलिस ने जप्त किया है।
इस संबंध में मैनपुर के एसडीओपी अनुज कुमार से मिली जानकारी के अनुसार….
नक्सलियों ने मैनपुर ब्लाक के शोभा थाना से 17 किलोमीटर दूर सड़क मार्ग गरहाडीही के पास सड़क मार्ग में पेड़ गिराकर मार्ग अवरुद्ध किया था, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पेड़ हटाया। औऱ बैनर भी जप्त किया गया है।
आपको बता दे कि नेशनल हाईवे के बाद नक्सली अब ग्रामीण क्षेत्रों के सड़क मार्गों को अपना निशाना बना रहे हैं।

