देवरीबंगला / ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी की बैठक मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के जन्मदिन पर केक काट कर जन्म दिवस मनाया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 18 सितंबर को जेवरतला रोड में जन चौपाल कार्यक्रम की तैयारी के संदर्भ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी की बैठक संपन्न हुई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को दौरान दिल्लीवार ने कहा कि मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात एवं जन चौपाल कार्यक्रम को कांग्रेस के कार्यकर्ता ऐतिहासिक बनाएं। तथा इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष, जनपद के अध्यक्ष जागृत सोनकर, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष केजू सोनबोइर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जीवन कश्यप, जिला के महामंत्री केशव शर्मा, कृषि उपज मंडी के सदस्य भुपेश नायक, जोन के प्रभारी इंदरमन देशमुख, गिरीश चंद्राकर, बरसन निषाद, दुर्गा ठाकुर, सुनील गोलछा, माधव ठाकुर, इंदरचंद्र बाफना, जोन, सेक्टर, बुथ प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

