पत्थर से मारकर बेटे ने मां की कर दी हत्या

लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद

गरियबन्द जिले के ग्राम अमलीपदर में एक परिवार के घरेलू विवाद में सगे बेटे ने अपनी मां की हत्या पत्थर से मारकर कर दी।
बताया जाता है कि आरोपी पुत्र धन सिंह निषाद 24 वर्ष का अपनी मां हराबाई निषाद 50 वर्ष से जमकर घरेलू विवाद हुआ, इसी दौरान आक्रोशित होकर धन सिंह ने अपनी मां हराबाई के ऊपर पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। हत्या की घटना खेत में हुई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी चंदन मरकाम ने बताया कि आरोपी का अपनी मां के साथ इलाज के नाम पर विवाद हुआ। पुलिस ने हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *