सीएम ट्राफी में आज खेले गए रोमांचक मैच,,,

पाटन। सी एम ट्रॉफी पाटन क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहला मैच उड़ीसा एवं कोंडागांव के मध्य खेला गया जिसमें कोंडागांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 55 रन बनाए, जवाब में उड़ीसा की टीम ने आसानी से 4.4 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
दूसरा मैच रायपुर एवं नागपुर के बीच खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए रायपुर की टीम ने 4 विकेट खोकर 73 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नागपुर की टीम 8 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर महज 44 रन ही बना पायी।
मैच के दौरान आयोजक समिति के सूरज जोशी, संरक्षक विष्णु चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मेहत्तर वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिहा, रूपचंद साहू,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, कमलेश नेताम,सन्दीप कश्यप, आभाष दुबे, लीलाधर वर्मा,कमल किशोर वर्मा, सालिक साहू, विवेक पटेल, घनश्याम वर्मा, लोकेंद्र साहू, कुंदन,विकास, तुषार कॉमडे, उमेश वर्मा सहित पाटन क्षेत्र के गणमान्य नागरिक गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *