पाटन।छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय विचार मंच पाटन विधानसभा प्रभारी व स्थानीय साहू समाज पाटन नगर के अध्यक्ष अनिल कुमार साहू को ओबीसी महासभा प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम की सहमति पर ओबीसी महासभा दुर्ग जिलाध्यक्ष टी आर साहू ने पाटन निवासी अनिल साहू के कार्यनिष्ठा व कार्यनुभव को प्राथमिकता प्रदान करते हुए ओबीसी महासभा दुर्ग जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की है। साथ ही नवनियुक्त खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला अध्यक्ष हेमलाल कौशिक, दुर्ग जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सूर्यकांत यादव ,दुर्ग जिला उपाध्यक्ष प्रखर यादव गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कौशिक सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ओबीसी महासभा प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित किये।
अनिल साहू बने ओबीसी महासभा के जिला उपाध्यक्ष
