शुभम गुप्ता :-
बालोद—- जिले के डौण्डी नगर में पलटी आइरन से भरी गाड़ी। नगर के अंदर तेज गति से चल रही भारी माल वाहक गाड़िया।आए दिन हो रही दुर्घटना। मुख्य मार्ग पर अवारी नाला मोड़ में पलटी भारी माल वाहक गाड़ी। दर्शकों ने बताया कि करीब 5.30 के आस पास मालवाहक गाड़ी नंबर सीजी19बीपी1231 कच्ची माइंस से माल लेकर डौण्डी की तरफ जा रही थी कि अवारी नाला पुल के आगे वाले मोड़ पर तेज गति से चलने की वजह से गाड़ी पूरी तरीके से पलट गई। बताया गया कि गाड़ी की रफ्तार तेज होने की वजह से ड्राइवर गाड़ी संभाल नही पाया और गाड़ी पलट गई। पुल के आगे उपस्थित एक व्यक्ति ने बताया कि गाड़ी बहुत ही तेज गति से आगे बढ़ रही थी कि मोड़ के पास जोर से आवाज आई जब जाकर देखा जो गाड़ी पलटी हुई थी।जिसके कारण गाड़ी में भरा माल गीर गया। बताया गया की गाड़ी में बस एक ड्राइवर सवार था। घटना दौरान ड्राइवर को हल्की-फुल्की खरोच आई है और ड्राइवर स्वस्थ है। घटना के चलते दर्शकों की भीड़ घटना स्थल में लगी रही। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी वाहन चालक नशे की हालत में गाड़ी चलाते हैं जिसके चलते तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण दुर्घटना हो रही है। तेज गति और लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने की वजह से ऐसी घटनाएं होना अब नगर में आम बात हो गई है।

