राहुल टिकरिहा ने CM बघेल को पत्र लिखकर प्रदेश के सीमाओं में कड़ाई से वाहन चेकिंग और सीमा के आसपास होम आइसोलेशन की व्यवस्था करने का आग्रह किया

बेमेतरा. अंकुर समाज सेवी संस्था के प्रदेश संयोजक एवं जिला पंचायत सभपति राहुल टिकरिहा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ की सभी सीमाओं पर कड़ाई के साथ चेकिंग करने, प्रदेश में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने और प्रदेश के सीमा के आस पास ही होम आइसोलेशन की व्यवस्था करने का निवेदन किया है। सभापति राहुल टिकरिहा ने कहा कि लॉक डाउन होने के बाद भी दूसरे प्रदेश के मजदूर व नागरिक अपने घर आ जा रहे है और आने के बाद भी अपनी जानकारियां छुपा रहे है। अनेक मजदूर और नागरिक ऐसे है जो घर पहुंच के पहले अपने परिवार से मिलते है उसके बाद ही स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग को जानकारी देते है। दूसरे प्रदेशों से ऐसे अचानक नागरिकों को गॉव आ जाने से ग्रामीणों में भय एवं दहशत का माहौल बन जा रहा है।

जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिहा ने पत्र में लिखा है कि, कोरोना संकट के इस विपरीत दौर में आपके द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है। आपके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश शीघ्र ही कोरोना मुक्त होगा। हमारे प्रदेश के जो नागरिक प्रदेश से बाहर काम करने व पढ़ाई करने गए है उनके सहयोग के लिए आपके द्वारा किए गए कार्य सराहनीय है।

कोरोना संकट की इस विपरीत घड़ी में छत्तीसगढ़ के बहुत से नागरिक अन्य प्रदेशों में फंसे हुए है। प्रदेश के बाहर फंसे हुए मजदूरों व छात्र-छात्राओं के लिए सरकार की ओर से मदद के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। महोदय जी लेकिन विभिन्न कारणों से प्रदेश के मजदूर, छात्र या अन्य नागरिक दूसरे प्रदेशों से अपने घर आ जा रहे है। उनके घर आ जाने से ही गॉव में भय और डर का माहौल बन जा रहा है। बाहर से आए हुए सदस्यों की जानकारी भी परिवार द्वारा छुपाई जा रही है।

अन्य प्रदेशों से छत्तीसगढ़ पहुंच रहें सभी मजदूरों की जानकारी पेपर और समाचार चैनलों के माध्यम से भी दिखाई जा रही है। विगत दिनों पैदल चलकर अपने घर आ रहे मासूम बच्ची की मृत्यु भी हो गई। इस प्रकार की और दुर्घटना न घटे और दूसरे प्रदेश से आ रहे संक्रमित (संभावित) मजदूर अपने घर पहुंचकर अपने परिजनों न मिले इसके लिए उचित व्यवस्था करने की आवश्यकता है।

इस प्रकार मजदूरों के आवागमन को रोकने के लिए प्रदेश की सभी सीमाओं में सुरक्षाकर्मी तैनात करने, चेक पोस्ट बनाने और सीमा के आस पास ही होम आइसोलेशन की व्यवस्था करने की आवश्यकता है। जिससे दूसरे प्रदेश से आ रहे नागरिकों को प्रदेश में प्रवेश करने से पहले ही रोका जा सके। प्रदेश में प्रवेश करते वक्त पकड़े जाने वाले नागरिको को आइसोलेशन में रखने के लिए ही प्रदेश के सीमाओं के आसपास होम आइसोलेशन की व्यवस्था करने की कृपा करें। हमारे प्रदेश में जनसंख्या के अनुपात में टेस्ट कम हो रहे है इसलिए इस विषय पर विचार करना नितांत आवश्यक है। क्योकि छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती प्रदेशों में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या लगातार बढ़ रही है और इन प्रदेशो से ही नागरिक हमारे प्रदेशो में आ रहे है। छत्तीसगढ़ प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए यह ठोस कदम उठाना बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *