- राज्य में एक नवम्बर से धान खरीदी की मांग
रायपुर।छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ से जुड़े सभी घटक संगठनों के सदस्यों, बुद्धिजीवियों व सहयोगियों का बैठक 10 सितंबर 2022 दिन शनिवार को कलेक्टर गार्डन रायपुर में दोपहर 01 बजे से पूर्व विधायक डौंडीलोहारा और जिला किसान संघ बालोद के संरक्षक जनक लाल ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में रखे जाने वाले एजेंडा का प्रस्तुतिकरण तेजराम विद्रोही ने किया। जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर और पारसनाथ साहू ने तेलंगाना राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित मे लायी गयी नीतियों की चर्चा की।
बैठक ने हसदेव अरण्य क्षेत्र में किये जाने वाले लाखों पेड़ो की कटाई व विस्थापन के खिलाफ किये जा रहे आंदोलन का समर्थन किया है और अर्धसैनिक बल व पुलिस बल की तैनाती नहीं किए जाने की मांग किया है। साथ ही प्रदेश में जारी जन आंदोलनों का समर्थन किया है। मृतक किसान कांतिलाल साहू सहित सभी भुगतान अप्राप्त किसानों को भुगतान किया जाए। सभी किसानों को फसल बीमा मिले यह सुनिश्चित हो। छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ ने प्रदेश को भाजपा द्वारा आरएसएस का गढ़ बनाये जाने मोहन भागवत के नेतृत्व में सात दिवसीय शिविर आयोजन का पुरजोर तरीके से विरोध किया है।
बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए 1. केंद्र सरकार द्वारा आंदोलनकारी किसानों से किये गए वायदा जैसे सभी कृषि उपजों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी लागू करना, दिल्ली सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन में हुए शहीद किसानों के परिवारों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। सभी किसानों के ऊपर दर्ज मामले निः शर्त वापस लिया जाए।
- लंबित मांगों के संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के देशव्यापी आह्वान पर 15 से 26 सितम्बर 2022 को विधायकों व सांसदों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
- प्रदेश में 01 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने के संबंध में राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
- 26 नम्बर को देशव्यापी किसान आंदोलन के शुरुआत को दो साल पूरा होने पर राज्यपाल भवन के सामने कार्यक्रम कर ज्ञापन सौंपा जाएगा
जिसमें केन्द्र सरकार की तानाशाही नीतियों के चलते सारे सार्वजनिक संस्थाओं का निजीकरण ठेकाकरण किये जाने के खिलाफ मांग पत्र होगी। - केन्द्र व राज्य स्तर पर किसान आयोग और किसान न्यायालय का गठन किया जाए।
बैठक में रायगढ़, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, बालोद, रायपुर, दुर्ग जिलों से कमलेश ढिडी, तामेश्वर साहू, पवन चन्द्राकर, पंकज चन्द्राकर, गोविंद चन्द्राकर, प्रवीण चन्द्राकर, नवाब जिलानी, उदयराम ओटी, बृजलाल कोसमा, संतुराम बढ़ाई, पुसौराम ठाकुर, रासबिहारी, लोकनाथ नायक, फणीन्द्र प्रधान, राधेश्याम शर्मा, गैंद सिंह ठाकुर, श्रवण चन्द्राकर, जीवनलाल भारद्वाज, हेमंत टंडन, गजेंद्र सिंह कोसले, लक्ष्मण चन्द्राकर, सौरा यादव, तुहिन, अमित हिरवानी, पवन सक्सेना, डॉ नरेन्द्र वर्मा,डॉ ईश्वरदान आशियाआदि उपस्थित रहे।
