उतई नगर में धनवंतरी मेडिकल स्टोर का हुआ शुभारंभ

उतई ।नगर पंचायत उतई के वार्ड नं 7 बाजार चौक में राज्य शासन द्वारा संचालित श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर का उदघाटन नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी के करकमलों से रिबन काट कर किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा वार्ड पार्षद भीमसेन सिन्हा तोषण साहू वीरेन्द्र गोस्वामी सुरता गढ़े सतीश चन्द्राकार योगेश ठाकुर एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू खुमान साहू कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बहादूर सिंह नेताम विधायक प्रतिनिधि भावेश साहू मुकेश साहू पुरेंद चन्द्राकार नगर पंचायत मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार सहित बाजार चौक के व्यापारी भाई बंधु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *