बैंक से पैसा निकालने में सहयोग करने वाला साथी ही निकला मास्टर माईंड

थाना उतई की त्वरित कार्यवाही
 लूट के आरोपियों को 24 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार
 ग्राम मर्रा के पास बुजुर्ग के साथ हुए लूट के आरोपी मय माल बरामद
 अपने दोस्तों के साथ घटना को दिया अंजाम

उतई। 08 सितंबर को प्रार्थी उमेन्द्र कुर्रे पिता स्व. पन्नालाल उम्र 65 साल निवासी ग्राम मर्रा सतनामी पारा थाना उतई ने थाना में उपस्थित आकर सूचना दिया कि भिलाई के इलाहाबाद बैंक से 1,30,000 रू0 निकालकर अपने ग्राम मर्रा की ओर जा रहा था तभी मोटर साईकिल से दो अज्ञात लोगों के द्वारा पैसों से भरा बैग चाकू दिखाकर लूट कर भाग गये । उक्त घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर अपराध क्रमांक 386/2022 धारा 394, 506, 323, 120 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक डाॅ अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू के द्वारा आरापियों की पता साजी एवं गिरफ्तारी के निर्देष देने पर एसडीओपी पाटन देवांष सिंह राठौर एवं थाना उतई स्टाफ के द्वारा घटना स्थल निरीक्षण कर प्रार्थी से बारिकी से पुछताछ किया गया। प्रार्थी द्वारा बताया गया कि बैंक में सुपेला निवासी युवराज द्वारा पैसा निकालने के लिये सहयोग किया गया। युवराज से पुछताछ करने के लिये टीम बनाकर रवाना किया गया। युवराज से पुछताछ करने पर अनजान बनते हुये अन्य दो साथियों को संदिग्ध के रूप में बताया जिनसे पुछताछ करने पर युवराज द्वारा ही घटना के संबंध में प्लानिंग करना और घटना को अंजाम देना बताये जाने से सभी को कब्जे में लेकर पुछताछ करने पर अपराध करना कबुल करने पर उनके कब्जे से लूट का रकम 1,18,000 रू0 घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल क्र0 सी.जी. – 07 बी.वाय. – 9950 व मोबाईल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों को अपराध धारा सदर में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, उप निरीक्षक के.एल. गौर, उप निरीक्षक श्यामसिंह नेताम, सउनि शरीफुद्दीन शेख, सउनि राजकुमार देषमुख, प्रधान आरक्षक रूमन सोनवानी, आरक्षक सुरेन्द्र सिंह चैहान, दुष्यंत लहरे, आकाष तिवारी, विक्रान्त यादव एवं राजकुमार चन्द्रा का सराहनीय योगदान रहा हैं।

    

आरोपीगण 01. युवराज साहू पिता स्व. हुकुम राम साहू उम्र 30 साल निवासी इडब्ल्यूएस/08/02 कोसानगर थाना सुपेला जिला दुर्ग
02. सोमल राजू पिता स्व. कोरमन्ना उम्र 27 साल साकिन शहीद वीरनारायण वार्ड क्र. 51 गुप्ता किराना दुकान के सामने थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग
03. गोलु उर्फ खिरोमणी पिता राजु सिक्का उम्र 28 साल साकिन पुरैना स्टोर पारा शिव मंदिर के पास थाना पुरानी भिलाई

  1. हिमालय बाघ पिता पीची लाल बाघ उम्र 24 साल साकिन जी.केबीन चरौदा शिव मंदिर के पास जी.आर.पी. चौकी चरौदा जिला दुर्ग
    05. महेष महतो उर्फ लखन पिता जुगेष्वर महतो उम्र 32 साल साकिन जी.केबीन चरौदा शिवमंदिर के पास बिहारी मोहल्ला जी.आर.पी. चौकी चरौदा जिला दुर्ग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *