सीएम के ओएसडी व जिपं सीईओ ने रवेली में फंसे राजस्थान के मजूदरों का जाना हाल

पाटन.विकास खण्ड के ग्रामो में लॉक डाउन के दौरान कोई भी मजदूर भूखा न रहे इसे लेकर शाशन प्रशासन नजर रखे हुवे है। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा स्वयं लगातार दौरा कर रहे है। वही जिला पंचायत सीईओ कुन्दन कुमार भी लगातार पाटन ब्लॉक का दौरा कर रहे। मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा व जिला पंचायत के सीईओ कुन्दन कुमार ने शनिवार को रवेली का दौरा किया। यहाँ पर राजस्थान के घुमंतू मजदूर लॉकडाउन के कारण फंसे हुवे है। इन सभी मजदूरो से मिलने पहुंचे। मजदूरों से चर्चा किया। अधिकारियों को बताया गया कि उन्हें समय समय पर अनाज मिल रही है। बता दे कि जब से लॉक डाउन शुरू हुआ है तब से ये सभी 7 मजदूर परिवार के 40 लोग यही है। इनको ग्राम पंचायत रवेली, राखी, तर्रा व लोहरसी द्वारा बारी बारी से राशन , सब्जी दिया जाता है। बीच मे स्वयं आशीष वर्मा भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर यहां पर मजदूरों के लिए राशन लेकर गया था। इस दौरान सरपंच रवेली पुष्पा वर्मा, सीईओ जनपद पंचायत मनीष साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *