सांसद का मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के खिलाफ दिए गए बयान स्तरहीन एवं संसदीय मर्यादा के खिलाफ

पाटन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कृषि उपज मंडी दुर्ग अध्यक्ष अश्वनी साहू ने सांसद विजय बघेल के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। श्री साहू ने कहा कि हमारा देश विविधताओं का का देश है एवं दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है ऐसे में राजनीति में अलग-अलग विचारधारा स्वाभाविक है मगर दुर्ग सांसद विजय बघेल का मुख्यमंत्री और मंत्रियों के खिलाफ भिलाई का सच चैनल में दिए गए बयान दुर्भावना बस दिया गया स्तरहीन एवं असभ्यता का सीमा लांघने वाला है। सांसद विजय बघेल ने गौठान के अस्तित्व पर सवाल उठाएं कहीं भी जानवर नहीं है गौठान में बिना मतलब का पैसा फूंक रहे हैं सरकार? इस पर अश्वनी साहू ने कहा कि पिछले 15 सालों में भाजपा की सरकार रही लेकिन गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के विषय में कोई कार्य योजना नहीं बनाई थी? यदि जानवर फसलों की चराई करते हैं तो वह यह नहीं देखेगा या फसल कांग्रेस वालों का है कि भाजपा वालों का ? यदि सांसद जी के पास कोई सुझाव है तो अपना सुझाव सार्वजनिक करें? नाहक राज्य सरकार के मुख्यमंत्री एवं मंत्री के खिलाफ बेतुका बयान बाजी बंद करें। क्या एक सांसद होने के नाते विजय बघेल जी ने अपने आकाओं के सामने कौन से ऐसे विषय है जिस पर उन्होंने बात की है। सेवा सहकारी समितियों में सांसद महोदय धान बेचकर ₹2500 का लाभ ले रहे हैं और राज्य सरकार को बदनाम करते हैं।

पाटन विधानसभा क्षेत्र के जागरूक मतदाताओं को अभी भी स्मरण है के संसदीय सचिव रहते हुए विजय बघेल ने अपने ही मतदाताओं को मारते फिरते थे सरेआम गाली गलौज करते थे उस समय उसकी नैतिकता कहां गई थी अभी नैतिकता का प्रवचन बांट रहे हैं , कैसे बदले की राजनीति किया करते थे। अपने विरोधी दल के नेताओं को कैसे अपमानित किया करते थे एवं डराना धमकाना आम बात हो गई थी उनके कार्यकाल में शराब कोचीया पसरा लगाकर बेचते थे। राज्य की छत्तीसगढ़िया सरकार गौठान के माध्यम से महिला स्व सहायता समूह के बहनों को रोजगार दे रहे हैं वहीं विभिन्न उत्पाद की बिक्री भी कर रहे हैं ऐसे समय पर विजय बघेल जी का गौठान प्रबंधन पर प्रश्न खड़ा करना अशोभनीय निंदनीय बात है। राज्य के सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों के हड़ताल के विषय में दिए गए सांसद के बयान पर अश्वनी साहू ने कहा कि पिछले 15 सालों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शिक्षाकर्मियों का संविलियन नहीं कर पाए थे और ना ही स्थानांतरण नीति बना पाए थे आउटसोर्सिंग के बहाने दूसरे राज्य के लोगों को संरक्षण देकर नौकरी देते रहे एवं राज्य के बेरोजगारों को ठगते आ रहे है वे लोग किस मुंह से बात करते हैं।

भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ ही नहीं देश दुनिया में गौरव गाथा लिख रही है लेकिन विजय बघेल किस दुनिया में है पता नहीं? अश्वनी साहू ने आगे कहा कि विजय बघेल को जरूर बताना चाहिए कि आपके आदर्श सांसद ग्राम की क्या स्थिति है? जब छत्तीसगढ़ की जनता को खाद नहीं मिल रहा था उस समय किसानों के हित में सांसद जी का बयान क्यों नहीं आया क्यों केंद्र सरकार से चर्चा कर खाद की व्यवस्था पूरी नहीं करवाए , मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से पूरी भाजपा एवं सांसद विजय बघेल जी घबराए हुए हैं भारतीय जनता पार्टी के पास तुरुप का एक भी पत्ता नहीं है जिसका कोई जवाब दे सके। दूसरी तरफ माननीय श्री भूपेश बघेल जी को लगातार हाईकमान जिम्मेदारियां दे रही है एवं विजय बघेल अपने ही पार्टी संगठन में किनारे हो गए हैं जिसकी बौखलाहट उनके बयानों पर दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *