चरित्र शंका के कारण पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी

रायपुर.छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। उसने अपनी बीवी को इसलिए मार दिया क्योंकि वह अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था। आरोपी ने अपनी बीवी पर पहले कुल्हाड़ी से वार किए। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पूरी वारदात उस वक्त हुई, जिस वक्त महिला सो रही थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

अकोली(भाऊ) निवासी मेमीचंद उर्फ नेमीचंद धीवर(55) अपनी पत्नी बिरझा धीवर(48) और बच्चों के साथ रहता था। वो अपना घर चलाने के लिए खेती-किसानी करता था। बताया गया है कि उसे अपनी पत्नी पर शक था। मेमीचंद को लगता था कि उसकी पत्नी का किसी और मर्द के साथ अवैध संबंध है। यही वजह है दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था।इस बीच मंगलवार रात को बिरझा धीवर खाना खाकर अपने कमरे में सो गई थी। बच्चे भी दूसरे कमरे में सो रहे थे। उसी दौरान मेमीचंद ने पहले कुल्हाड़ी से बीवी पर वार किए। इसके बाद गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। इधर, वारदात के वक्त महिला की आवाज सुनकर बच्चे भी कमरे तक गए। मगर उन्हें देखकर आरोपी भाग गया था।

इसके बाद बच्चों ने पहले परिजनों को इस घटनाक्रम की सूचना दी। फिर पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति को गांव से ही गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर मलिया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *