ग्राम पंचायत पतोरा के स्वच्छ्ता प्रबंधन को देखने के लिए नेपाल से यूनिसेफ टीम पहुंची

पाटन। विकास खण्ड पाटन के ग्राम पंचायत पतोरा के स्वच्छता प्रबंधन को देखने के लिए नेपाल से यूनिसेफ की टीम के द्वारा गांव में हो रहे स्वच्छ्ता कार्यो को देखा जिसमे गांव में बने फ़िकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट में मलजल प्रबंधन को देखे और जाने साथ मे गांव स्तर में बने मलजल प्रबंधन देखकर खुशी व्यक्त किया,साथ ही साथ सेग्रिगेसन यार्ड में स्वचाग्रही समूह की महिलाओं से मिलकर कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी ली तथा उनके कार्य की सराहना की गांव स्तर में इतने अच्छी व्यवस्था को देखकर ग्राम पंचायत पतोरा को खूब सराहा जिसमे यूनीसेफ नेपाल रीजनल आफिस साउथ एशिया मोहन लाल, वाश स्पेसीलिस्ट यूनीसेफ सुजय मजूमदार , वाश स्पेसीलिस्ट छत्तीसगढ़ बिराजा, स्वेता पटनायक , चार्मी जी, धनश्री , वाटर ऐड से मनोज बानिक समर्थन से मनीष झा, सुरज सिंह एवं ग्राम पंचायत पतोरा से सरपंच अंजीता साहू, टीका राम देवांगन, कंप्यूटर ऑपरेटर इंतिजा राज, स्वचाग्रही समूह से भुनेस्वरी देवांगन, संदीप ठाकुर, नोमेद्र मंडावी, सूर्यकांत, अजय यादव, देवनारायण ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *