नंद घरों में शिक्षक दिवस का आयोजन

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित नंद घर परियोजना जो कि एक सामाजिक पहल है, जिसके अंतर्गत लाभार्थियों के मध्य उत्तम स्वास्थ्य, पोषण, उचित सामुदायिक प्रबंधन एवं बच्चों की शालेय पूर्व शिक्षा को बेहतर करने के लिए कार्य किया जाता है। यह परियोजना महिला एवं बाल विकास के संयुक्त तत्वधान में संचालित है। इसी दिशा में उन्नत कदम उठाते हुए समुदाय के मध्य नंद घरों में शिक्षक दिवस मनाया गया जिसमे नंदघर के बच्चे द्वारा कार्यकर्ता का सम्मान किया गया साथ ही बच्चो को अलग अलग प्रकार के कार्यक्रम ,चित्रकला,पेंटिंग,आदि कार्यक्रम में हिस्सा लिया , दुर्ग के पाटन महुदा नंदघर में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच मुख्य अतिथि थे एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में ग्राम के अन्य सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहे ।

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ में विगत 2 वर्षों से आंगनबाड़ियों को नंद घर में परिवर्तित कर सामाजिक उन्नयन की ओर उन्नत कदम उठाया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 6 जिलों में कुल 262 नंद घर संचालित हैं। दुर्ग जिले ही में कुल 101 नंद घर संचालित हैं। नंद घरों के अनुरक्षण एवम संचालन का कार्य रायगढ़ स्थित संस्था जनमित्रम द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *