भाजपा नेत्री एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग ने एक विज्ञप्ति जारी का छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि पाटन विधानसभा अपराध का गढ़ बनता जा रहा। जुआ सट्टा और चोरी तो आम बात हो गई है। मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा पाटन में ये हाल है तो पूरे छत्तीसगढ़ का क्या हाल होगा अंदाजा लगाया जा सकता है। सड़क पर बैठे मवेशी राहगीरों के मौत का कारण बन रहा है। इधर मुख्यमंत्री कांग्रेस के दिल्ली में बैठे अपने आकाओं को खुश करने में मस्त है। अधिकारी जी हुजरी मे मस्त है। जनता का ख्याल रखने वाले वाला कोई नही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, गृह मंत्री का जिला होने के बाद भी बड़ी चोरी तो छोड़िए छोटी छोटी चोरी गॉव गाव में हो रही है इस पर अंकुश नही लगाया जा सका है। पिछले कुछ दिनों से हुई चोरियां व सट्टा व अवैध शराब तथा सड़क दुर्घटना का मामला को देखकर श्रीमती चन्द्रकर ने कहा कि इस दिशा में शासन प्रशासन जल्द ही कोई कारगर कदम उठाए । अगर इन सब पर अंकुश नही लगा तो भाजपा आम जनमानस के साथ मिलकर सड़क की लड़ाई लड़ने मजबूर होंगी। उन्होंने बताया कि भाजपा पाटन विधानसभा के संयुक्त मण्डल के साथ एसडीओपी को एसपी के नाम ज्ञापण सौपकर अपना विरोध जतायेगी।
सड़क पर मंडरा रही है मौत
भाजपा नेत्री हर्षा चन्द्रकर ने बताया कि राज्य सरकार गोधन न्याय योजना का ढिंढोरा पिट रही है। लेकिन पाटन के अमलेश्वर से लेकर फुडा तक, पाटन से उतई तक,पाटन से रानितराई होते हुवे जामगांव आर से सेलूद तक सड़क पर मवेशी बैठे रहते है। गौठान सिर्फ दिखाने के लिए प्रतीत हो रही है। पिछले कुछ दिनों से सड़क दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक राहगीरों की मौत हो गई है । ज्यादातर सड़क दुर्घटना सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण होता है। रात के अंधेरे में सड़क पर बैठें मवेशी नही दिख पाती। देवादा के पास तो आय दिन घटना घट रही है। इसी प्रकार सेलूद, गुढ़ियारी चौक, जामगांव एम,जामगांव आर, बटरेल रानितराई क्षेत्र मे भी आये दिन सड़क दुर्घटना होने लगी है। सड़क पर भी अब राहगीर सुरक्षित नही है।
चोरी का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है
श्रीमती हर्षा चन्द्राकर ने बताया कि मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने के कारण पाटन को वीआईपी क्षेत्र कहा जाता है। हफ्ते में लगभग तीन दिन कलेक्टर एसपी का दौरा होता है लेकिन चोरी के मामले में भी अब पाटन क्षेत्र चर्चित होने लगा है। उन्होंने बताया कि किसानों के खेतों में लगे मोटर पम्प, केबल वायर तथा बिजली खम्भा में लगे तार की चोरी तो हर माह हो रही है। पुलिस अज्ञात चोर को पकड़ पाने में नाकाम है। वही अब गॉव गॉव में चोर सक्रिय है। जामगांव एम में रात को एक बड़े दुकान में चोरी हो गई । इसी तरह उनके गाव के करीब गाँव तर्रा में तो एक माह में पांच चोरी हुई है। इसी तरह से पाटन के अन्य क्षेत्र में भी चोरी कि वारदात बढ़ती ही जा रही है। इसी तरह से जुआ सट्टा भी जोरो से चल रही है।
अवैध चखना सेंटर पर मेहरबान
भाजपा नेत्री हर्षा चन्द्राकर ने आरोप लगाया है कि जामगांव एम व पाटन में शराब दुकान के आसपास बड़ी संख्या में अवैध रूप से चखना सेंटर संचालित हो रही है। जिसमें शराब पिलाने का दौर चलता है। आबकारी विभाग का रोज आना जाना है पर दुकाने बेखोफ चल रही है, किनका संरक्षण है, इस पर भी अंकुश लगाया जाना चाहिए।।
