शुभम गुप्ता की रिपोर्ट,,,
डोंडी विकासखंड के महामाया थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़ी डैम में मिली चिखलाकसा निवासी 28 वर्षीय युवक का शव। बताया जा रहा है कि पुलिस को करीब 2:00 सूचना मिली की अज्ञात शव डैम के भीतर है। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा डैम से शव को निकाला कर मार्ग पंचनामा किया गया है। शव की पहचान चिखलाकसा निवासी 28 वर्षीय कबीर उर्फ हरसिमरन तुली की बताई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है जिस के पश्चयात मृत्यु का कारण स्पष्ट किया जाएगा।

