आईएसबीएम विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

छुरा- आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी) छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ के विज्ञान संकाय द्वारा विद्यार्थियों के लिए सिकासार जलाशय का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। उक्त शैक्षणिक भ्रमण में विज्ञान संकाय के सभी प्राध्यापकों के साथ-साथ सभी विद्यार्थी शामिल हुए। गरियाबंद जिला में स्थित यह जलाशय चारों ओर जंगल एवम् पहाड़ियों से घिरा है तथा यह जलाशय प्रकृति का एक वरदान है। विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने इस मनोरम दृश्य का आनंद लेने के साथ – साथ जलाशय में विद्युत उत्पादन केंद्र एवम् मत्स्य पालन के बारे में अध्ययन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं अकादमिक अधिष्ठाता ने शैक्षिक भ्रमण के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विभागाध्यक्ष द्वारा इस सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *