प्रिज्म संस्थान उतई एवं आचार्य पंथ श्री ग्रिंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा, आईक्यूएसी सेल के संयुक्त तत्वाधान में “करियर इन मैनेजमेंट” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन


प्रिज्म संस्थान उतई, भिलाई के द्वारा “करियर इन मैनेजमेंट” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे आचार्य पंथ श्री ग्रिंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा, जिला- कबीरधाम के प्राचार्य ड़ॉ बी एस चौहान, ड़ॉ ऋचा मिश्रा ,आईक्यूएसी कॉर्डिनेटर के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री रुपेश कुमार गुप्ता ने छात्रों को “करियर इन मैनेजमेंट” विषय के विभिन्न पहलुओं को सम्मिलित करते हुए एवं उनके महत्व के बारे में बताये l राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध विभिन्न मैनेजमेंट कोर्सेस के बारे में , इस क्षेत्र में उपलब्ध नौकरी के अवसर के साथ साथ स्वयं का उद्धम स्थापित करने में यह कोर्स किस प्रकार सहायता करता है, छात्र मैनेजमेंट में कैसे अपने भविष्य को और बेहतर बना सकते है एवम अन्य विषय के बारे में विस्तार से जानकारी साझा किये।
वेबिनार का सफल संचालन प्रकाश कश्यप (सहायक प्रध्यापक) एवं ड़ॉ दुर्गा त्रिपाठी,आईक्यूएसी कॉर्डिनेटर,विभागाध्यक्ष (मैनेजमेंट विभाग) ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। वेबिनार में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *