दुर्ग। छत्तीसगढ़ में 1लाख 9 हजार की संख्या वाले प्रदेश के सबसे बड़े शिक्षक संगठन छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की दुर्ग जिले की कार्यकारिणी प्रांतीय नेतृत्व के आदेशानुसार दिनाँक 31/08/22 को भंग होने के पश्चात आज दिनाँक 02/09/2022 को प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त जिला निर्वाचक अधिकारी के रूप में विकास मानिकपुरी ,सहायक चुनाव अधिकारी देव यादव एवं लीलाधर देवांगन व राजनांदगांव जिलाध्यक्ष शंकर साहू की उपस्थिति व मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ।जिसमें दुर्ग ब्लाक के संगठन की नींव,लगातार तीन वर्षों तक संगठन को मजबूती प्रदान करने वाले दुर्ग ब्लाक के कर्मठ,समर्पित,सेवाभावी,जुझारू भूतपूर्व ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रहास देवांगन को जिला अध्यक्ष के रूप में दुर्ग,पाटन,धमधा के ब्लाक अध्यक्षों की सर्वसम्मति एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाई कृष्णा वर्मा की सहमति से निर्विरोध मनोनीत किया गया।एवं उन्हें जिला अध्यक्ष के पद के निर्वहन हेतु प्रमाण पत्र जारी किया गया।

इस अवसर पर भूतपूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णा वर्मा के कार्यकाल में किये प्रयासों व सफलताओं की सभी ने सराहना की।एवं उन्हें उनके अनुभव के आधार पर प्रांतीय टीम में शामिल करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री चन्द्रहास देवांगन जी ने भी उपस्थित पूरी टीम व सभी सहायक शिक्षकों को आश्वस्त किया।कि वे संगठन हेतु तन मन धन से सदैव समर्पित रहेंगे।इस अवसर पर संगठन की ओर से दुर्ग ब्लाक अध्यक्ष युवराज बेलचंदन, पाटन ब्लाक अध्यक्ष श्री चेतन परिहार,धमधा ब्लाक अध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर,दुर्ग ब्लाक उपाध्यक्ष रुस्तम सिंह,कोषाध्यक्ष राहुल सोनटके,सचिव जितेंद्र सिंह तोमर, मनीष कुमार साहू, प्रधान पाठक प्रेम साहू,गुलाब देवांगन,अश्वनी देवांगन,अनिल थारवानी उपस्थित थे।
*
