पाटन। छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ सेलूद शाखा द्वारा 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर संघ द्वारा ड्राइवरों को भी सम्मान किया गया और संघ की तरफ से चाय नाश्ता एवं भोजन करने के लिये दुकान का शुभारंभ किया गया।
ड्राइवर दिवस के मौके पर संघ द्वारा सेलूद से मरोदा तक मोटरसाइकिल रैली निकाल कर लोगो को यातायात नियमों के पालन करने के लिये जागरूक किया गया। संघ के द्वारा लोगो से दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

साथ ही संघ द्वारा सड़कों पर बैठे आवारा मवेशियों के कारण आये दिन होने वाले सड़क हादसों को रोकने मवेशी मालिको से अपने मवेशियों को घर पर बांध कर रखने की अपील की गई। संघ के सदस्यों ने कहा कि सड़क हादसा में कई बार जानवरों को बचाने के चक्कर मे बड़ी घटना हो जाती है। लेकिन उसका दोष ट्रक चालकों पर मढ़ दिया जाता है। ड्राइवर संघ द्वारा सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन का करते हुए सावधानी के साथ वाहन चलाने की अपील की गई।
इस मौके पर प्रमुख रूप से संघ के अध्यक्ष नागराज साहू, संचालक जयंत कुमार ,उपाध्यक्ष रोशन साहू , सचिव रेमन साहू ,कोषाध्यक्ष अकबर , मनोज यादव , दीपक ठाकुर , रवि कुमार, राजेंद्र पटेल , आर के यादव, धिराजी यादव ,जमना प्रसाद,गणेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
