स्वास्थ्य मिशन संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला ने किया कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण


कांकेर .राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज शनिवार को कांकेर के मॉडल कॉलेज भवन में बनाये गये कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण कर जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त किया। उन्होंने आज जिले के कलेक्टर के.एल. चौहान, पुलिस अधीक्षक एम.आर अहीरे और डॉ. भीमराव अम्बेडकर चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के अधीक्षक डॉ विनीत जैन तथा पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. रविन्द्र पण्डा, एनेसथीसिया विशेषज्ञ डॉ. ओ.पी. सुन्दरानी, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक उरिया नाग और ओ.एस.डी. डॉ अभ्युदय तिवारी के साथ अलबेलापारा के नवनिर्मित मॉडल कॉलेज भवन में बनाये गये कोविड-19 अस्पताल के प्रत्येक कमरों का निरीक्षण किया एवं अब तक की तैयारी पर खुशी व्यक्त करते हुए कमरों में एक्जास्ट लगाने, एसी लगाने, अस्पताल में लगने वाला बिस्तर लगाने, मॉनिटर लगाने और मोबाईल एक्स-रे लगाने के निर्देश दिये। इसके अलावा अन्य सुविधाओं के संबंध में भी उनके द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. आर.सी ठाकुर, डीपीएम डॉ. निशा मौर्य और डीप्टी कलेक्टर उत्तमसिंह पंचारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *