उतई ।अल्टीमेट खो खो खिलाड़ी भुनेश्वर साहू का गृह ग्राम खेलगांव पुरई में पहुंचने पर आत्मीय भव्य स्वागत किया गया। जिसमे DJ रैली के साथ पुरे पुरई गाव के खिलाड़ी और पाऊवारा के खिलाड़ी और ग्राम पुरई के सभी सम्मानीय नागरिकगण और समस्त ग्रामवासी शामिल हुए ,डीजे रैली उतई पुरई रोड हनुमान मंदिर से होकर जागृति चौक मन्दिर चौक रमनिकपुर पुरई से होकर मिनी स्टेडियम पुरई तक पहुंचा ।

भुनेश्वर साहू खो खो खिलाड़ी के साथ साथ मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सत्या खो खो क्लब पुरई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है जहाँ पर बच्चो को खो खो खेल में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे है ।
हाल ही में अल्टीमेट खो खो 2022 लीग में राजस्थान वारियर्स टीम की ओर से खेलते नजर आए जिसे आप सभी ने सोनी टेन स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देख पाए है । भुनेश्वर साहू का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा । और खेलगांव पुरई को खो खो खेल के क्षेत्र में एक अलग पहचान दिए ।
