उतई । एनएसयूआई के सदस्यों द्वारा शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई में 12 विषयों में सीट वृद्धि एवं पीजीडीसीए कोर्स चालू कराने हेतु दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त किया एवं मिठाई बांटकर एवं गुब्बारे के माध्यम से महाविद्यालय को सतत ऊंचाई पर ले जाने हेतु प्रयास करते रहे साथ ही साथ खुद भी निरंतर ऊंचे पदों पर स्थापित रहे ऐसा आह्वान किया गया। इस दौरान नगर पंचायत के अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा जनभागीदारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा एनएसयूआई के दुर्ग अध्यक्ष सुरेंद्र गायकवाड उपसरपंच प्रदीप पाटील शुभम वर्मा एल्डरमैन प्रेमनारायण साहू थान सिंह नगर पंचायत के साथी मुकेश साहू भावेश साहू धनंजय नेताम शुभम बमभोले नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम दुर्ग ग्रामीण के जोन प्रभारी दिवाकर गायकवाड अनेक संख्या में एनएसयूआई के बालक बालिकाएं उपस्थित थे।
उतई महाविद्यालय में 12 विषयों में सीट वृद्धि किये जाने पर NSUI ने गृहमंत्री का आभार व्यक्त किया
