विशेष पिछड़ी भुंजिया जनजाति दिव्यांग धनंजय स्कूली बालक स्थिति काफी खराब

रविन्द्र दीक्षित ,,,छुरा से,

बालक ने लगाई शासन प्रशासन से मदद की फरियाद

छुरा— ब्लॉक से10किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कोसमी के पारा टोला बागबाहरा के आदिवासी बहुल्य क्षेत्र विशेष पिछड़ी कमार भुंजिया जनजाति के छात्र के जीवन में बहुत तकलीफ हैं क्योंकि बालक का अचानक पैर काम करना बंद कर दिया एक साल से अपने जीवन में तकलीफों से बिता रहे हैं एक कदम चल भी नहीं पाते बालक को चलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पहले स्कूल जाते थे लेकिन स्वास्थ्य में परेशानियां आने से 1 साल से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बालक खड़ा ही नहीं हो पाते ना ही एक कदम चल पाते हैं।दिव्यांग धनंजय भुंजिया, कक्षा चौथी, पिता बाला राम भुंजिया, माता श्रीमती स्वा. बिसंतीन बाई, बड़े पापा नकुलराम, भाई गजेंद्र कुमार थे। इस बच्चे के स्वास्थ्य पर अचानक हुए इस अप्राकृतिक घटना को लेकर ग्रामवासी भावुक हो रहे है ।उनके परिवार वालों से जानकारी लेते हुए बच्चे की तकलीफ को देखकर समाजसेवी रेखराम ध्रुव व मनोज पटेल रेड क्रॉस सोसाइटी संरक्षक गरियाबंद ने जिलाधीश से सहयोग के लिए अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *