मगरलोड। कहते हैं एकता में शक्ति है। जन सहयोग से किसी भी कार्य को किया जा सकता है। इसका ताजा उदाहरण ग्राम परसवानी में देखने को मिल रहा है। यहां के लोग अपने गांव को एक नई पहचान दिलाने की दिशा में मिलजुल कर काम कर रहे हैं ।अपने मातृभूमि को सजाने हेतु यहां की लोगों ने ठान ली है । ग्राम परसवानी (मगरलोड) में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मातृभूमि कर्मचारी संगठन, ग्रामीण समिति, राजीव युवा मितान क्लब, भारत माता सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरती माता की विशेष पूजन कर 101पौधारोपण किया एवं गांव की समृद्धि खुशहाली एवं सौंदर्य की प्रार्थना की। कर्मचारी संगठन के सदस्यों द्वारा पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप सिंह ध्रुव (सहायक पंजीयक सहकारिता विभाग) अध्यक्षता ओमकार दास बंजारे (शिक्षक) ने की।इस पावन अवसर पर कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बलराम सूर्यवंशी, ग्रामीण समिति के अध्यक्ष देव कुमार यादव, सचिव रामनारायण निर्मलकर, कोषाध्यक्ष हेमलाल कंवर, ग्राम पटेल रेख नारायण साहू, गणेश साहू(वरिष्ठ नागरिक)नरेंद्र कुमार साहू, घनश्याम साहू, गौतम लाल साहू, विकास कुमार कंवर, तेजेंद्र कुमार ध्रुव, सोमन यादव, पूरन साहू (पंच)द्वारिका कंवर, ,भेषराम साहू, राकेश सेन नारायण साहू, सहित उपस्थित सभी ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। ग्राम की नारी शक्तियों ने रविवार को देव स्थलों एवं तालाब पार पर वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।
कर्मचारी संगठन ने किया धरती का श्रृंगार
