- गाजेबाजे और आतिशबाजी से हुआ भव्य स्वागत
भिलाई। सेक्टर 2 में भगवान सिद्दी विनायक और मां दुर्गा का आगमन हो गया है। यहां पंडाल में भगवान गणपति विराजमान हो गए हैं और मां दुर्गा भी अपने नवरूप के साथ विराजमान हैं। जिनके दर्शन करने के लिए अभी से सैकड़ों भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। गणेश पंडाल भी सज कर तैयार हो गया है,कोलकाता से आए कारीगर अंतिम टच दे रहे हैं।
न्यू आदर्श गणेश उत्सव समिति सेक्टर 2 में इस बार साल धूमधाम से गणेशउत्सव मनाया जाएगा। कोरोना काल में लगातार 3 साल पर्व ठीक से मना नहीं पाए। लेकिन अब कोरोना की जंग जीतने के बाद उत्साह से पर्व मनाया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। जे श्रीनिवास राव श्रीनू ने बताया कि भगवान सिद्दी विनायक जी की मूर्ति का आगमन हो गया है। कल ही वे थनौद से मूर्ति ले आए है। सबसे पहले जब वे थनौद पहुंचे तो मूर्तिकार राधेश्याम का श्रीफल आदि भेंट करके पंगडी पहनाकर सम्मान किए। इसके बाद गाजेबाजे के साथ धूमधाम से भगवान सिद्दी विनायक की मूर्ति लेकर आए। जैसे ही वे भिलाई पहुंचें। सेक्टर 9 से लोगों ने स्वागत शुरू कर दिया। हर चौक चौराहों में भिलाई वासियों ने भव्य स्वागत किए,पुष्प वर्षा किए। आतिशबाजियां की गई।

पत्रकारों को मोमेंटो भेंट कर करेंगे सम्मान
समिति अध्यक्ष श्रीनू ने बताया कि इस साल वे भिलाई के सभी अखबार, न्यूज चैनल, न्यूज पोर्टल के पत्रकारों का सम्मान करेंगे। गणेश पंडाल में सभी को मोमेंटो भेंट करके सम्मान किया जाएगा। यह सम्मान कोरोना काल में लोगों की मदद करने, जागरूक करने और शहर के हित और विकास के लिए अपने कलम से इतिहास लिखने के लिए हैं।
बुर्जखलिफा में लगा डीएमएच लाईट लगेगी
श्रीनू ने बताया कि बुर्जखलिफा में जिस तरह से डीएमएच लाइट लगाया गया है। उसी तरह से यहां पंडाल में डीएमएच लाइट सिस्टम लगाया जाएगा। जो ऑटोमेटिक रंग आदि चेंज होता रहेगा। इसे लगाने के लिए कोलकाता से एक्सपर्ट आएं है,जो इस सिस्टम को लगा रहे हैं। 31 को विधि विधान के साथ ही पूजा अर्चना की जाएगी।
