शिकसा तीज महोत्सव में ज्योति गजपाल तीज क्वीन बनी


शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में तीज पर्व के अवसर पर शिक्षिका के लिये आनलाइन तीन दिवसीय शिकसा तीज महोत्सव का आयोजन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन व कार्यक्रम प्रभारी विजय प्रधान के उपस्थिति में हुआ ।
तीज महोत्सव में ज्योति गजपाल तीज क्वीन चुनी गई लगभग सभी प्रतियोगिता में भाग लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ममता पटेल सहायक प्राध्यापक छत्तीसगढ महाविद्यालय रायपुर,श्रद्धा साहू संयोजक नई पहल फाउंडेशन दुर्ग व निधि चन्द्राकर संस्थापक अध्यक्ष छग उड़ान नई दिशा संस्था, अध्यक्षता- चमेली साहू व्याख्याता सुकली,पुष्पा पटेल “पुष्प” राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता व नीता त्रिपाठी उपाध्यक्ष शिकसा ने किया ।
प्रतियोगिता के निर्णायक संजय कुमार मैथिल,महेत्तर लाल देवांगन व बोधीराम साहू रहे।

           कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना पी. पुष्पांजलि, कल्पना बंछोर व  डिम्पल यादव तथा राज गीत उषा भट्ट, कांति यादव व देविका यादव  ने प्रस्तुत कर किया ।  
  कार्यक्रम में प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्रपटेल,कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू, कार्यक्रम प्रभारी विजय प्रधान ने  अपना विचार प्रगट किये ।
         नृत्य में प्रथम ज्योति गजपाल, द्वितीय मीरा देवांगन, तृतीय प्रीति चन्द्र "मल्लिका" विशेष स्थान खुशबू जैन रही।
        फैंसी ड्रेस में प्रथम प्रतिभा यादव,द्वितीय मीना भारद्वाज, तृतीय रुक्मणी साहू ,विशेष स्थान प्रीति चन्द्र "मल्लिका"सहायक, ज्योति गजपाल, ममता ठाकुर ,मीरा देवांगन तृतीय दिवस के मुख्य अतिथि अध्यक्षता नीता त्रिपाठी उपाध्यक्ष शिकसा. रही।
          रेम्प वाक में प्रथम ज्योति गजपाल, द्वितीय खुशबू जैन, तृतीय मीरा देवांगन, विशेष स्थान  प्रीति चन्द्र "मल्लिका", प्रतिभा यादव, ममता ठाकुर रही।
               केश सज्जा में प्रथम ज्योति गजपाल,द्वितीय प्रतिभा यादव, तृतीय रजनी साहू रही। 
        थाल सजाओ में प्रथम नीता त्रिपाठी, द्वितीय ज्योति गजपाल, तृतीय रजनी साहू, विशेष स्थान  प्रीति चन्द्र "मल्लिका", प्रतिभा यादव, छाया साहू,रचना चतुर्वेदी रही।
       मेहंदी सजाओ में प्रथम खुशबू जैन, द्वितीय ज्योति गजपाल, तृतीय प्रतिभा यादव रही।
       माला बनाओ में प्रथम प्रतिभा यादव, द्वितीय ज्योति गजपाल, तृतीय छाया साहू रही।
    कंगना खनकाओ में प्रथम   प्रीति चन्द्र "मल्लिका", द्वितीय रुक्मणी साहू,तृतीय प्रतिभा यादव, विशेष स्थान ज्योति गजपाल, मीरा देवांगन, ममता ठाकुर रही।
       प्रभावशाली वक्तव्य में प्रथम भावना पाडंब,द्वितीय प्रतिभा यादव, तृतीय रचना चतुर्वेदी, विशेष स्थान  खुशबू जैन रही।
               गीत में प्रथम चमेली साहू ,द्वितीय वनिता साहू, तृतीय  दर्शना सावडे, विशेष स्थान अनुसूइया सोरी, उषा भट्ट,पी. पुष्पांजलि,प्रतिभा यादव, रत्ना साहू, छाया साहू व सीमा पाण्डेय रही। 
          कार्यक्रम का संचालन पुष्पा पटेल, हर्षा देवांगन व मधु कारकेल  आभार प्रदर्शन डॉ. शिवनारायण देवांगन "आस" ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *