लॉकडाउन में बच्चो की रचनात्मक प्रतिभा उभारने चकमक अभियान शुरू, CM बघेल ने पाटन के बच्चों एवं उनके परिजन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किये बात

किशन हिरवानी…

पाटन. बच्चों के जीवन का महत्वपूर्ण भाग में सुख-दुःख, छल-कपट, योजनाएँ और समझ का तालमेल भी है। बाल अवस्था मे उनकी भावनाओं को समझना बहुत कठिन होता है। एक बात जो बच्चे के जीवन को बड़ों से अलग करती है वह है उसका समाज, परिवेश और प्रकृति के प्रति उनका दृटिकोण जो हर बच्चे में होता है। इसीलिए तो बच्चा चीजों, नैतिक उपदेशों, घटनाओं को उल्ट-पलट कर देखता है।
वर्तमान में चल रहे कोरोना संकट की वजह से लॉक डाउन की स्थिति में बच्चों को घर पर सम्हालना पालको के लिए बड़ा कठिन हों रहा है और बच्चों की वो सारी रचनात्मक कार्य बंद है ,जो वे स्कूल में करते हैं। लॉक डाउन की अवधि में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए यूनिसेफ,एमसीसीआर ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिल कर चकमक अभियान की शुरआत की है,इस अभियान के तहत बच्चे अपनी ड्राईंग पेंटिंग सिंगिंग या घर पर ही कोई खेल आदि प्रतिभा को रिकार्ड कर यूनिसेफ के व्हाट्सअप नंबर या फेसबुक के चकमक अभियान पेज में शेयर कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चकमक का लांच करते हुए कहा
बच्चों के रचनात्मक विकास के लिए ’चकमक अभियान’ के तहत लाॅकडाउन के समय जब आंगनबाड़ी बंद है, बच्चों को घरों में ही पारिवारिक सदस्यों के साथ रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रख कर सिखाने की पहल की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी के बच्चों और उनके माँ से किये बात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से पाटन के अखरा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 के बच्चे के सुशील कंडरा और उनकी माँ कामिनी कंड़रा, याचना ठाकुर और उसकी माँ से भीष्मा ठाकुर से उनकी बात कर गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चों के माताओ से पोषण आहार वितरण और रेडी-टू-ईट की सामग्री वितरण के संबंध में पूछा। मुख्यमंत्री श्री बघेल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा सुशील कंड़रा के द्वारा छोटे और बड़े वस्तुओं की पहचान कर बतलाया गया। याचना ठाकुर ठाकुर द्वारा रंगों की पहचान कर बतलाया गया। मुख्यमंत्री सहित उपस्थित सभी लोगों ने तालियां बजाकर उन्हें प्रोत्साहित किया।

अभियान को सफल बनाने सोसल मीडिया में हो रहा है प्रचार
चकमक अभियान को सफल बनाने के लिये विपिन जैन, पाटन परियोजना के पर्यवेक्षक सुमित गंटेच, टीम एमसीसीआर पाटन के सदस्य संदीप मिश्रा, राजू वर्मा, बलराम यादव , किशन हिरवानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता कश्यप सहित अन्य लोग लगातार शोसल मीडिया के माध्यम से जानकारी दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *