आईएसबीएम विश्वविद्यालय में विश्व जल सप्ताह का समापन

छुरा- आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी), छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ में विज्ञान संकाय के तत्वाधान में दिनांक 25 से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय विश्व जल सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व जल सप्ताह का थीम “सीन – द अनसीन एवम् जल संरक्षण” पर रखा गया था। कार्यक्रम की रोचकता की दृष्टि से स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें इंजीनियरिंग तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मोक्षारानी ने प्रथम, बीएससी प्रथम की छात्रा हिमानी ध्रुव द्वितीय एवं बी फार्मेसी द्वितीय वर्ष के छात्र नीरज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग विभाग की छात्रा नंदिनी एवं रंजीता ने प्रथम, बी फॉर्मेसी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा लोपाक्षी, शिरीन एवम् अनन्या ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा पीजीडीसीए के छात्र हरिवंशराय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था,जिसमें फार्मेसी विभाग के छात्र – छात्राओं ने प्रथम स्थान, तथा विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन के लिए बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी लक्ष्मी साहू एवम् बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र थलेश कुमार को सम्मानित किया गया। विश्व जल सप्ताह के द्वितीय दिवस में रसायन शास्त्र के प्राध्यापकों ने बीएससी एवम् एमएससी रसायन व एमएससी वनस्पति शास्त्र के विद्यार्थियों के साथ विश्वविद्यालय के समीपस्थ ग्राम पथर्री में जल परीक्षण के साथ साथ ग्रामवासियों को जल संरक्षण हेतु प्रेरित किए। समापन दिवस पर भौतिक शास्त्र के सहायक प्राध्यापक के द्वारा मंच का सफल संचालन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर ई प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। अंत में विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समापन कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं अकादमिक अधिष्ठाता सभी संकायों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवम् छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *