पढ़ाई के साथ अपनी कला को पहचान कर भी सही भविष्य का निर्माण किया जा सकता है :- टीम विकल्प।

पाटन–/स्कूली छात्र छात्राओं को निरंतर सही विकल्प चुनने में मदद कर रही टीम विकल्प के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोड़पें‌ड्री में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से बच्चो को करियर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए श्री निखिल चतुर्वेदी ने छात्रों को टीम विकल्प के बारे में बताया कि हम कैसे आपको सही मार्ग चुनने में मदद करेंगे, मुख्यतः 12वीं के बाद बच्चे भटक जाते है की कौनसा विषय लेकर आगे की पढ़ाई करें और कैसे करें इन्ही समस्याओं को हमारी टीम दूर करने का प्रयास करेगी। टीम के सदस्य गणेश एवं विकास के द्वारा अपने अंदर छुपी प्रतिभा को पहचान कर उसी क्षेत्र में आगे बढ़ने एवं रोजगार प्राप्त करने की जानकारी दी गई साथ ही आधुनिक उपकरणों ( मोबाइल, लैपटॉप) आदि का सही उपयोग करके उससे भी सफलता के अनेक स्रोत प्राप्त किए जा सकते हैं । वासु ने सही लक्ष्य चुनने एवं उस लक्ष्य को कैसे बनाएं रखे एवं उसे कैसे प्राप्त करें इसके बारे में बताया । परीक्षा के दौरान तनाव को कैसे दूर रखे और सही स्ट्रेटजी के साथ पढ़ाई करने के टिप्स दिए गए । आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के टिकरिया , शिक्षिका श्रीमती हिमोनी बघेल, श्रीमती कंचन चंदानन एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *