पाटन। मेरा विद्यालय, मेरे बच्चे इस भाव को आत्मसात करते हुए शासकीय हाई स्कूल गब्दी के हिन्दी के व्याख्याता हितेंद्र कुमार साहू द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले समस्त छात्र – छात्राओं के लिए निःशुल्क टाई, बेल्ट, बैच प्रदान किया गया। जिससे सरकारी विद्यालय के बच्चे भी निजी विद्यालय के बच्चों की तरह अनुशासित एवं स्मार्ट लगे। साथ ही गरीब घर के बच्चों को जूता मोजा भी प्रदान किया गया। जिससे बच्चों की कुछ मदद हो जाए।इस कार्य को संपन्न करने में शाला प्रमुख प्राचार्य श्रीमती आभा बेक, सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ साथ ग्राम सरपंच श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, शाला विकास समिति के अध्यक्ष टिकेंद्र कुमार साहू व अन्य सदस्यगण तथा पालकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने इस पुनीत कार्य के लिए हितेंद्र कुमार साहू को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी।
गौरतलब हो कि शिक्षक हितेन्द्र कुमार साहू को कला संस्कृति शिक्षा एवं समाज में अमूल्य योगदान के लिए शासकीय हाई स्कूल गब्दी के हिन्दी के व्याख्याता को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के हाथों भक्तिन राजिम माता सम्मान प्रदान किया गया है।

