दुर्ग जिले के अमलेश्वर को बनाया गया नगर पालिका,राजपत्र में प्रकाशित हुई अधिसूचना

छत्तीसगढ़ में एक नई नगर पालिका अस्तित्व में आ गई है। राज्य सरकार ने दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र को 5 महीने पहले ग्राम पंचायत अमलेश्वर को नगर पंचायत बनाया था। इसके गठन की अधिसूचना राजपत्र में कई गई थी। नगर पंचायत गठन के कुछ महीनों बाद ही ग्राम अमलेश्वर से लगे ग्राम पँचायत खुड़मुड़ा,भोथली, मगरघटा को मिलाकर नगर पालिका बनाये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गईं। नई नगर पालिका बनाये जाने के लिये पिछले दिनों दावा आपत्ति मंगाया गया था। दावा आपत्ति की सुनवाई के बाद 24 अगस्त को नगर पंचायत अमलेश्वर में ग्राम मगरघटा, भोथली एवं खुड़मुड़ा की सीमा को शामिल करते हुए नगर पालिका अमलेश्वर का गठन किया गया। जिसकी अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है।

अमलेश्वर राजधानी रायपुर से लगा हुआ है। अमलेश्वर छत्तीसगढ़ में 44 वां नगर पालिका होगा। अमलेश्वर को नगर पालिका का दर्जा मिलने पर जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, युवा कांग्रेस नेता धर्मेंद्र साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं ओएसडी आशीष वर्मा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *