प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनूप वर्मा द्वारा तीज पर्व के अवसर पर स्वामी आत्मानंद स्कूल में पोला त्योहार के लिए मिट्टी से बने खिलौनें वितरण किया गया

पाटन।।दीपक नगर दुर्ग स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों को तीज पर्व के खिलौना वितरण किया सर्वप्रथम स्वर्गीय आत्मानंद जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई,
,, विशेष बात यह रही कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप छत्तीशगरिया संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल के बच्चों को पोल त्योहार के लिए मिट्टी से बने खिलौने जैसे
बैईला,जाता,कढ़ाई,चूल्हा,गंजी,माली,सुराही,गुंडी, हंडी, कटोरी, कटोरा, थाली,लोटा भेंट किया गया। कार्यक्रम में बच्चो ने अनोखा अंदाज में मुख्यमंत्री जी का मुखौटा लगाकर हमर भूपेश कका, जुग-जुग जियो का नारा गुंजायमान कर अपनी खुशी जाहिर की। सभी बच्चों ने एक स्वर में कहा कि माननीय भूपेश बघेल जी ने हमारे भविष्य की चिंता की है और हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे, एक ऐसा विश्वस्तरीय स्कूल जहाँ सामान्य परिवार से आने वाले लोग आज पढ़ पा रहे हैं। इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षा प्राप्त कराने में हमारे माता-पिता असमर्थ थे किंतु भूपेश बघेल जी की सरकार ने यह सोचा और आज विश्व स्तरीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोल कर हमारे भविष्य को उज्जवल बनाया। सभी बच्चों ने भूपेश बघेल जी को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।

कुछ बच्चों ने भूपेश बघेल जी का पेंसिल स्केच मेहमानों को प्रदान करते हुए इसे भूपेश बघेल जी तक पहुंचाने का आग्रह किया जिसे सभी ने सहर्ष स्वीकार किया भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ की अस्मिता छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार को पुनः स्थापित करने में लोगों के बीच जागरूकता ला रहे हैं इसी कड़ी में तीज का त्यौहार सामने है इसलिए सभी बच्चों को तीज में उपयोग किए जाने वाले मिट्टी से बने खिलौनों को भेंट से बच्चों का मन आनंदित हो गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य शालिनी सोनी ने अपने उद्बोधन में माननीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद प्रेषित किया एवं उन्होंने कहा कि हम माननीय मुख्यमंत्री जी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को अपनी मेहनत से लगन से पूरे हौसले के साथ आगे बढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष श्री आर एन वर्मा जी, महामंत्री राजेंद्र साहू जी, प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर जी, सभापति राजेश यादव जी, MIC मेंबर सत्यवती वर्मा जी, प्रदेश युवा कांग्रेस के चेयरमैन अनूप वर्मा जी, शाला समिति के अध्यक्ष गोलू गुप्ता जी, विमल यादव जी, जयंत देशमुख जी, सुशील भारद्वाज जी, दीप सारस्वत जी, दीपक जैन जी, चंद्रमोहन गबने जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *