पाटन–विधान सभा स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ जिसके मुख्य अतिथि चैतन्य बघेल रहे ,अध्यक्षता ओएसडी आशीष वर्मा ने किया विशेष अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर , जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ,संजय यदु, हरीश ठाकुर रहे खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिये ऐसे आयोजन किये जा रहे है जिससे छतीसगढ़ में भी छुपी प्रतिभा सामने आकर प्रदेश का नाम रोशन करें, राकेश ठाकुर ने कहा कि युवा ही है जो देश की दशा एवँ दिशा में बदलाव करता है खेल से शरीर को मजबूती मिलती है श्री ठाकुर ने कहा कि खेल से संग़ठन क्षमता का विकास होता है ,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने कहा कि खेल प्रतिभा को आगे आने का मौका मिलता है बड़े स्तर में जाने का यह माध्यम है संजय यदु ने प्रतियोगिता को सराहा प्रतियोगिता में पहला मैच बोरेन्दा एवँ पहंदा(झ)के मध्य हुआ जिसमें बोरेन्दा की टीम विजयी हुई प्रतियोगिता के आयोजक सूरज जोशी ने बताया कि 5 दिन चलने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में 40 टीम भाग ले रही है सभी मैच 6 ओव्हर के होंगे प्रथम पुरस्कार 51 हजार रखा गया है इस अवसर पर जामगांव आर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर , कमेटी के सरंक्षक विष्णु चन्द्राकर,जनपद सदस्य रमन टिकरिहा, अंशु रजक,विक्कू पटेल,घनश्याम वर्मा, महेंद्र वर्मा, आयुष टिकरिहा, बाबा के अलावा खेल प्रेमी मौजूद रहे,,,

