दो हप्ते बीत जाने के बाद भी नगर पंचायत डौंडी की लचर कार्यप्रणाली के चलते हैं वार्ड क्रमांक 10 में हुए जलभराव की स्थिति से निपटने एवं जल निकासी की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है

डोंडी से शुभम गुप्ता,,,,,


डौंडी= नगर में 16 से 18 अगस्त में हुई लगातार भीषण बारिश के चलते डौंडी के मुख्य मार्ग पर स्थित वार्ड क्रमांक 10 में निचले स्तरों पर जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है l जिस से स्थानीय वार्डवासियों को भारी मुस्किलो का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें की जहा जल भराव की स्तिथि बनी है वह नगर पंचायत कार्यालय के 4 कदम दी दूरी पर है व वार्ड क्रमांक 10 मुख्य मार्ग में अधिकतर व्यवसायिक दुकानें हैं जो कि निचले हिस्सों में स्थित है नगर में हुई लगातार बारिश के चलते इन दुकानों एवं दुकानों की गोदामों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी जिसे उनके द्वारा बाहर निकाला गया था परंतु बगल में ही जल भरा होने के कारण पानी पुनः वापिस आगया

कई वार्ड वासी को जान का खतरा

पानी के जमा होने से आसपास की कॉलोनियों में मच्छर की समस्या उत्पन्न हो गई है जिससे डेंगू मलेरिया जिसे खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। साथ ही पानी से मेंढक व साँप, बीचु का खतरा भी बनाहुआ है ।नागरिक बताते है कि जमे हुए पानी के वजह से वहां बहोत से छोटे छोटे मेंढक हो गए है जोकि शाम के समय घर के भीतर घुस जाते है और सारी रात आवाज निकलते है जिस से उनके घर के बच्चे बहोत डरे हुए है।प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जहां भी जलभराव जैसी स्थिति हो वहां पर जल निकासी की तत्काल व्यवस्था की जाए। लेकिन डौंडी नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ाते नजर आए।

घरों के अंदर घुसा पानी

भारी वर्षा से कई घरों के भीतर पानी घुस गया था जिसे उनके द्वारा बाल्टी व मघा से निकाला गया था अब वर्डवासीओ का कहना है कि अगर जल निकासी की व्यवस्था नही की जाती है तो अगली बारिश होने पर उनके घर के भीतर पुनः जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी जिस से गजर में पानी तो घुसेगा ही साथ ही नगर के मुख्य मार्ग पर स्तिथ व्यपारियो का भी बहोत नुकसान होगा। 

समस्या के समाधान न होने का मुख्य कारण ब्लॉक मुख्यालय में निवास नही करते पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी

अगर नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी ब्लॉक मुख्यालय में निवास करे तो नगर की समस्याओं से भी रूबरू हो सकेंगे लेकिन ना तो ब्लॉक में नगर पंचायत के अधिकारी निवास करते हैं और ना ही कर्मचारी ऐसे में वो नगर की वस्तुस्थिति से कैसे अवगत होते होंगे इस बात अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है। जबकि जिला कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालय में ही निवास करें उसके बाद भी इनके आदेशों की अवहेलना करते हुए नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी ब्लॉक मुख्यालय में निवास नहीं कर रहे हैं।

मोटर पंप लगाकर पानी निकालना समाधान

वर्डवासीओ का कहना है कि जहा पानी भरा हुआ है वह अगर मोटर पंप लगा कर पानी निकाल दिया जाए तो इस का समाधान हो सकता है। दो साल पूर्व में भी इस प्रकार की स्तिथि उत्पन हुई थी जिस में मोटर पंप लगाकर पानी निकाला गया था। नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी पंचायत से कुछ ही दूर पर स्तिथ वार्ड क्रमांक 10 में लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव जैसी स्थिति से निपटने का कोई प्रयास नही किया जाता । निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है जब नगर पंचायत कार्यालय के समीपस्त वाढ 10 की एक समस्या के प्रति नगर पंचायत का ये रवय्या है। तो आम नागरिकों एवं वनांचल क्षेत्र से आए हुए ग्रामीणों के साथ कैसी स्थिति निर्मित होती होगी । अब तो नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं ।
-शुभम गुप्ता डौण्डी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *