सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में अब प्रत्येक मंगलवार न्यूरोलॉजी की फिक्सडे ओपीडी

पाटन—-कलेक्टर दुर्ग की प्रेरणा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में सुपरस्पेशलिटी फिक्सडे कैम्प दिनांक 23 अगस्त से प्रारंभ हुआ। जीवन दीप समिति पाटन के समन्वय से एसडीएम पाटन विपुल गुप्ता एवं बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा के निर्देशन में प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10 से 11बजे तक न्यूरोलॉजी संबंधित सलाहकार विशेषज्ञ डॉ महावीर सिंह जौहरी निःशुल्क सेवाएं देंगे।
सीएमएचओ दुर्ग डॉ जे पी मेश्राम के मार्गदर्शन में डॉ नवीन तिवारी ,डॉ बी कठौतिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन और झीट की चिकित्सकीय टीम
विकासखण्ड पाटन में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु प्रयासरत हैं।
आज विभिन्न कारणों से नस, तंत्रिका तंत्र से संबंधित बीमारियों के 12 प्रभावितों ने न्यूरो विशेषज्ञ से परामर्श लिया।
ब्लॉक लेवल अस्पतालों में सुपरस्पेशलिटी सेवाओं का एक कदम और बढ़ा।

इसके साथ ही आज सीएचसी पाटन में मेजर ऑपेरेशन भी किया गया जिसमें हिस्टरएक्टोमी के साथ 3 सिजेरियन ऑपेरेशन, एवं सीएचसी झीट में एक सिजेरियन ऑपेरेशन सफलता पूर्वक किया गया।
सीएचसी पाटन और झीट के चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *