पीपीयु के ब्लॉक अध्यक्ष बने रवि तिवारी

रोशन अवस्थी@देवभोग। प्रदेश पत्रकार यूनियन का ब्लॉक अध्यक्ष रविकांत तिवारी को बनाया गया है.. देवभोग के युवा पत्रकार रविकांत को ये जिम्मेदारी सौंपते हुए जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजपूत ने नियुक्ति पत्र सौंपा है…

रविवार को देवभोग में हुई बैठक में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन लाल अवस्थी, जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर की मौज़ूदगी में ब्लॉक अध्यक्ष के लिए रविकांत तिवारी के नाम की घोषणा की गई.. ब्लॉक अध्यक्ष बनने के बाद रवि तिवारी ने संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में पीपीयू बड़ा संगठन है.. ऐसे में इस संगठन का उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.. इसके लिए वे हमेशा संघ के आभारी रहेंगे… नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रवि तिवारी ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है..मैं हमेशा कोशिश करूंगा कि दोनों के भरोसे पर खरा उतरू… रवि ने कहा कि संघ के सभी सदस्यों का इस पीपीयू संगठन में स्वागत है.. कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने भी अपना विचार प्रकट किया…

इन्हें मिली यह जिम्मेदारी-: संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजपूत के निर्देशानुसार ब्लॉक अध्यक्ष रवि तिवारी ने ब्लॉक के कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है… ब्लॉक कार्यकारिणी में संरक्षक प्रमेश अवस्थी को बनाया गया है…तो वहीं उपाध्यक्ष तेनसिंग मरकाम, महासचिव मंजीत ठाकुर, सचिव गंधर्व बेसरा, कोषाध्यक्ष चौहान सिंग ध्रुव और कार्यालय प्रभारी कुंजबिहारी ध्रुव को बनाया गया है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *