चन्गोरी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 

 पाटन–शासकीय प्राथमिक शाला चंगोरी संकुल केंद्र बठेना विकासखंड पाटन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया संस्था के प्रधान पाठक विरेंद्र कुमार साहू के पहल पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया   संस्था के प्रधान पाठक बताते हैं कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का विकास होता है इसी उद्देश्य की प्रतिपूर्ति के लिए सभी बच्चों समस्त ग्राम वासियों का निशुल्क इलाज एवं दवाई , पेस्ट माउथ फ्रेशनर, विटामिन की दवाई  वितरण डॉक्टरों की टीम के द्वारा किया गया  कार्यक्रम की शुरुआत  वृक्षारोपण के साथ हुआ प्रमुख रूप से दुर्ग के चिकित्सक डॉक्टर श्रेणिक नाहटा एमडीएस डायरेक्टर अरिहंत डेंटल केयर दुर्ग, डॉक्टर सुजल शुक्ला, डॉक्टर अभिजीत जैन , रुचि शर्मा मनोचिकित्सक एमएसडब्ल्यू दुर्ग की उपस्थिति में संपन्न हुआ सभी डॉक्टरों के द्वारा बारी-बारी से बच्चों एवं पालक गण , ग्रामवासी की जांच कर निशुल्क दवाई वितरण किया गया कुछ मरीज को निशुल्क मशीन से चेक कर इलाज करने की सलाह दी गई मनोचिकित्सक रुचि शर्मा एमएसडब्ल्यू के द्वारा सभी बच्चों की काउंसलिंग की गई जिसमें 2 बच्चों की पालकों को  मानसिक कमजोरी की सलाह दी गई मनोचिकित्सक रुचि शर्मा के द्वारा निरंतर प्रधान पाठक के निवेदन को स्वीकार करते हुए प्रत्येक माह स्कूल में काउंसलर के रूप में कार्य करने की जानकारी दी के प्रधान पाठक विरेंद्र कुमार ने निशुल्क जांच एवं दवाई वितरण के लिए सभी डॉक्टरों की शाल श्रीफल मोमेंटो एवं एक पौधा  भेंटकर सम्मान किया सभी ने बारी-बारी से अपने उद्बोधन दिया सरपंच  यामिनी वर्मा के द्वारा इस प्रकार से शिविर में लाभ लेने के लिए सभी ग्राम वासियों को प्रेरित किया कार्यक्रम का संचालन  योगेश वर्मा शिक्षक के द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के प्रधान पाठक  विरेंद्र कुमार साहू, योगेश्वरी वर्मा शिक्षिका दीपिका बंदे शिक्षिका,  सौरभ बख्शी , राकेश साहू , शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चेतन वर्मा एवं सदस्यगण, पायल शर्मा लोकवाणी , रुचि शर्मा मनोचिकित्सक,ललिता कोसरिया कृष्णा सत्यवती मारकंडे एवं समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।

Hide quoted text

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *