महंगाई के विरोध में धरना कल


देवरीबंगला / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश व जिला कांग्रेस कमेटी के आदेश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के द्वारा महंगाई के विरोध में जन चौपाल कार्यक्रम 22 अगस्त को 11:00 बजे मारीबंगला बस स्टैंड देवरी में रखा गया है। धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व जिले के प्रभारी शाहिद खान, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष केजूराम सोनबोइर, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा उपस्थित रहेंगे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्य, पदाधिकारी जनपद पंचायत के सभी सदस्य, जिला पंचायत के सभी सदस्य, सहकारिता विभाग, युवक कांग्रेस , महिला कांग्रेस एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों उपस्थित रहेगे। उक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवा व महामंत्री संजीव चौधरी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *