रायपुर—पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं , इससे संघ का चुनाव बड़ा ही दिलचस्प हो गया है । सभी प्रत्याशी अपने अपने प्रत्याशी को जिताने में जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं ।
संघ के अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर एवं सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि इस समय विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ का चुनाव हो रहा है , जिसमें कर्मचारी अलग-अलग पदों के लिए नामांकन फॉर्म भरकर चुनाव लड़ रहे हैं । विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ में अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष सह सचिव कोषाध्यक्ष एवं पांच कार्यकारिणी सदस्यों के पदों का चुनाव है चुनाव का घटनाक्रम दिन प्रतिदिन बदल रहा है पहले अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा उम्मीदवार थे जिसमें श्रवण सिंह ठाकुर , अमरेश शुक्ला, प्रदीप कुमार मिश्र, सुनील नामदेव, दिलीप धृतलहरे, हेमंत साहू आदि के नाम थे ।
10 अगस्त 2022 को नामांकन फार्म वापसीके दिन अमरेश शुक्ला और प्रदीप कुमार मिश्र ने अपना नाम वापस लिया नामांकन वापसी तिथि निकलने के पश्चात हेमंत साहू एवं श्रवण सिंह ठाकुर को नाम वापस लेने का दबाव बनाया गया लेकिन श्रवण सिंह ठाकुर ने नाम वापस लेने से इंकार wकर दिया हेमंत साहू ने दबाव के चलते अपना फार्म वापसी के 4 दिन बाद अनौपचारिक रूप से अपना नाम वापस लेने के लिए तैयार हो गए वर्तमान में हेमंत साहू अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ का अध्यक्ष है इससे अब 3 प्रत्याशियों के बीच अहम टक्कर है । मैदान में अब अध्यक्ष पद के लिए श्रवण सिंह ठाकुर सुनील नामदेव और दिलीप धृतलहरे खड़े हैं सभी अपने प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं संघ के अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर एवं प्रदीप कुमार मिश्र ने समस्त कर्मचारियों से अपील किया कि यह कर्मचारी संघ का चुनाव है जिसमें सभी वर्ग के कर्मचारियों की अपनी अपनी सहभागिता होती है इसे अनुसूचित जाति जनजाति अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग के चुनाव के नजरिए से ना देखें । संघ में सभी वर्ग के सदस्यगण होते हैं उनमें से कर्मचारी भाई लोग ही प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरते हैं इसलिए समस्त कर्मचारी बिना किसी के दबाव में आकर निडरता से अपने मत का सदुपयोग करें कुछ लोग कर्मचारियों में भेदभाव कर राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हैं उनका उद्देश्य स्वयं जीतना नहीं बल्कि किसी विशेष प्रत्याशी को चुनाव में हराना है कर्मचारियों में आपस में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है सब मिलकर हर परिस्थितियों का मुकाबला करते हैं सयुक्त रूप से हड़ताल करके अपनी मांगों को विश्विद्यालय से मनवा
लेते हैं ।
ज्ञातव्य हो कि वि, वि, के कर्मचारी एक उच्च शैक्षणिक संस्थान के कर्मचारी हैं वे कल कारखानों के अशिक्षित मजदूर नहीं है। आज के समय में भी उन मजदूरों को भी सही गलत की पहचान है तो उच्च शैक्षणिक संस्थान के कर्मचारी होने के नाते उनसे ज्यादा ज्ञान और अनुभव वि, वि, के कर्मचारी गण रखते है चुनाव में हार जीत होती रहती है इसलिए इसे खेल भावना से खेलना चाहिए एवं दमन की राजनीति से बाहर आकर जाति धर्म वर्ग से ऊपर उठकर सही प्रत्याशी का चयन करें जो आपके सुख दुख के साथी हो आप के हितों के लिए संघर्ष करता हो और वह किसी की परवाह न करता हो ऐसे ही उचित और सही प्रत्याशी का चयन करते हुए मतदान करें गौरतलब है कि संघ के चुनाव का मतदान 22 अगस्त 2022 सोमवार को विश्वविद्यालय के प्रेक्षा गृह में प्रातः 11:00 बजे से 4:00 बजे तक होगा एवं 5:00 बजे मतगणना कर सभी विजय प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया जाएगा ।
