अवैध शराब बेचने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी। मगरलोड के बोरसी नामक ग्राम में 25 पौवा देशी शराब के साथ 42 वर्षीया महिला गिरफ्तार, 240 रुपये बिक्री के नगदी रकम भी मगरलोड पुलिस ने जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रशांत ठाकुर के द्वारा असामाजिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने एवं उनकी गतिविधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी कुरूद के नेतृत्व में थाना मगरलोड पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक महिला द्वारा अवैध रूप से ग्राम बोरसी में अपने बाड़ी में शराब रख कर बिक्री कर रही है। जिसकी तस्दीकी व वैधानिक कार्यवाही हेतु स्टाफ रवाना किये, मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम बोरसी में संदेही श्रीमती पुष्पा देवी साहू पति चंदू लाल साहू उम्र 42 वर्ष निवासी बोरसी, थाना मगरलोड जिला धमतरी को पकड़कर विधिवत तलाशी उपरांत आरोपियां के कब्जे से एक सफेद रंग के बोरी में 25 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त कर थाना मगरलोड में अप.क्र. 191/22 धारा 34 (1) (ब) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *