बालोद। ग्राम भालुकोन्हा में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी 22 दिनों में सुलझी, आरोपी को मृतिका बुलाती थी घर और नही आने पर फंसा देने की देती थी धमकी, परेशान होकर युवक ने लकड़ी के डंडे से सिर को मारा और चाकू से गला रेतकर उतारा मौत के घाट। भालुकोन्हा में संध्या राजपूत नामक महिला को मारकर हत्या कर दिये है कि सूचना तस्दीक पर घटना स्थल मृतिका संध्या राजपूत के मकान के छत पर संध्या राजपूत चित हालत में पीला चादर ढका हुआ छत के उपर पड़ी थी तथा मृतिका के शव के आस-पास खून के गहरे निशान थे, चादर के बाहर मृतिका के दोनो पंजे दिख रहे थे। थेंस युनिट दुर्ग व पंचानो के साथ पंचनामा कार्यवाही किया गया है। पंचनामा कार्यवाही के दौरान मृतिका संध्या राजपूत को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करने की नियत से उसके सिर व बाये आंख के उपर वजनदार वस्तु से मारकर व गला को धारदार हथियार से रेतकर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया था, जिसपर थाना अर्जुदा में मर्ग क्रमांक 26/ 2022 धारा 174 जा.फौ. कायम कर मामला हत्या का प्रतीत होने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक-111/2022 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान थाना अर्जुदा के पुलिस व साइबर सेल की टीम द्वारा घटना स्थल ग्राम भालुकोन्हा में रहकर करीबन 300 से अधिक लोगो से पूछताछ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर।जिला दुर्ग बालोद सिटी तथा भालुकोन्हा पहुंचने के रास्ते में पड़ने वाले 200 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरो के फुटेज लिया गया, तथा संदेहियों के आने जाने के रास्ते के सीसीटीव्ही के फुटेज की भी बारिकी से जांच की गई। लगातार 22 दिनो के अथक प्रयास से थाना अर्जुदा व साइबर सेल टीम की मदद से ग्राम भालुकोन्हा के विकास कुमार यादव के नंबर का संदेह घटना दिनांक के घटना समय में अधिक समय तक चलने से संदेह के आधार पर थाना अर्जुदा पुलिस टीम व साइबर सेल द्वारा विकास कुमार यादव से कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। जो पूछताछ पर बताया कि घटना दिनांक 28 29.07.22 के दरम्यानी रात मृतिका संध्या राजपूत के साथ मेल जोल था मृतिका आरोपी को बार बार घर आने के लिए दबाव बनाती थी। नही आने पर उसे मानसिक रूप से परेशान करती थी और आरोपी को फसा देने की धमकी देने से आरोपी क्षुब्ध होकर आक्रोष में आकर मृतिका की हत्या करने के उद्देष्य से अपने घर में रखे सब्जी काटने के चाकू तथा घर के बाहर रोड में पड़े लकड़ी के बेठ को लेकर मृतिका के घर के पीछे दीवाल से मृतिका के छत में प्रवेष कर छत में लेट कर मोबाइल देख रही मृतिका संध्या राजपूत को जान से मारने की नियत से मृतिका के सिर पर लडकी के बेठ से वार कर तथा सब्जी काटने के चाकू से मृतिका के गले को रेतकर गंभीर चोट कारित कर मृतिका की हत्या कर मृतिका के शव के उपर पीले रंग का चादर डालकर आरोपी अपराध में उपयोग में लाये चाकू व लडकी के बेठ को खरखरा नहर नाली के शाखा नाली के किनारे फेक दिया था, तथा अपराध के समय पहने कपडे शर्ट को दिनांक 29.07.22 को गुण्डरदेही बस स्टैण्ड जाकर बस स्टैण्ड के पीछे वेल्डिंग दुकान के खाली जगह दीवाल किनारे जला दिया था, जिसे आरोपी के निषादेही पर जप्त किया गया है। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने तथा आरोपी के पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी विकास कुमार यादव पिता गोपीचंद यादव, उम्र 20 वर्ष, साकिन भालुकोन्हा, थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक जिला बालोद श्री जितेंद्र कुमाद यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के पर्यवेक्षण व अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्री सोनसाय मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बागडे के मार्गदर्शन पर ग्राम भालुकोन्हा में मृतिका संध्या राजपूत के घर के छत में किये अंधे कत्ल के अज्ञात आरोपी को पकड़ने में प्रभारी साइबर सेल दिलेश्वर चन्द्रवंशी, थाना अर्जुदा थाना प्रभारी उप निरी. शिशिर पाण्डेय, थाना प्रभारी सुरेगांव उप निरी. अमीत तिवारी, थाना प्रभारी रनचिरई उप निरी. यामन देवांगन, थाना अर्जुदा सउनि रमेश सिन्हा, प्र.आर. विकास सिंह, साइबर सेल प्र. आर. भुनेश्वर मरकाम, प्रेमसिह राजपूत, रुमलाल चुरेन्द्र, आर. राहुल मनहरे, संदीप यादव, पूरन देवांगन, विपिन गुप्ता, विवेक शाही, मिथलेष यादव, आकाश दुबे, अनिता साहू व थाना अर्जुदा आर. भूपत मानिकपुरी, आर. कमलेश रावटे, तेजराम साहू, भालेश्वर देवांगन और थाना गुण्डरदेही आर. दमन वर्मा का विषेष योगदान रहा।
जब्त सामाग्री: 01 नग स्टील का चाकू, 01 नग लकडी का बेंत, आरोपी विकास कुमार यादव के शर्ट का अधजला अवशेष।
नाम विकास कुमार यादव पिता गोपीचंद यादव, आयु 20 साल, साकिन भालुकोन्हा, थाना अर्जुंदा, जिला बालोद छ.ग.
